फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bareilly resident driver suicidal hanging from tree

बरेली निवासी चालक ने पेड़ से लटक कर आत्महत्या की

Wed, 18 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पंतनगर
ब्यूरो, अमर उजाला, पंतनगर Updated Wed, 18 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Bareilly resident driver suicidal hanging from tree

टाटा मोटर्स में चालक पद पर कार्यरत युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करली। युवक का शव बाईपास जंगल में पेड़ से लटका मिला। जिला बरेली के थाना फतेहपुर पश्चिमी के गांव मीरापुर निवासी अवधेश कुमार (25) टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी भारत विकास ग्रुप में चालक पद पर कार्यरत था। वह अपनी पत्नी के साथ मस्जिद कालोनी में पिछले चार साल से अपने रिश्तेदार जयप्रकाश के आवास में किराये पर रह रहा था। परिजनों ने बताया कि अवधेश कल शाम से घर से अचानक गायब हो गया था। वह ड्यूटी भी नहीं गया था। परिजन उसे तलाशते रहे। इसी बीच देर शाम जंगल में जानवर चराने वालों ने पेड़ से लटका शव देखा। उन्होंने कालोनीवासियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर रुद्रपुर मोर्चरी पहुंचा दिया। मृतक अवधेश की शादी चार साल पहले जिला बरेली के थाना सिरौली के गांव गिरधरपुर निवासी युवती से हुई थी। पति की मौत से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। उसके कोई औलाद नहीं थी। उसे किसी किस्म की कोई परेशानी भी नहीं थी। उन्होंने घर परिवार में किसी तरह का झगड़ा होने की बात से भी इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed