फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Assault in the death of his wife, suspected of murder

मारपीट में पत्नी की मौत, हत्या की आशंका

Fri, 18 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा। Updated Fri, 18 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन



 चकरपुर में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति की पिटाई से पत्नी की मौत हो गई। इस बीच मारपीट का विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी के साथ ही बेटे को भी बेल्ट से पीटा। बाद में आरोपी डॉक्टर को बुलाने की बात कहकर घर से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, मृतका के भाई सुनील कुमार ने अंतिम संस्कार के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही।


रुद्रपुर के एक टेंट हाउस में काम करने वाले ललित मोहन का परिवार चकरपुर मेन बाजार में किराये के कमरे में रहता है। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि चकरपुर निवासी ललित मोहन की पत्नी रेनू देवी (25) की हत्या कर उसका पति फरार हो गया है। मौके पर पहुंची चकरपुर पुलिस चौकी की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर, सीओ डा. उत्तम सिंह नेगी और कोतवाल अजय ध्यानी भी मौके पर पहुंचे और बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतका के पुत्र अनुज कुमार ने बताया कि उसके पिता रुद्रपुर से देर रात घर पर आए और उसकी मम्मी से किसी बात को लेकर पहले गालीगलौज करने लगे और फिर बेल्ट निकालकर पिटाई शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो पिता ने उसे भी बेल्ट से पीटा। पूछताछ में यह भी पता चला कि ललित मोहन सुबह तक घर पर ही था और उसके बाद बच्चों को यह कहकर घर से निकला की उनकी मम्मी की तबियत खराब है। वह डाक्टर को बुलाने जा रहा है, लेकिन उसके बाद से वह नहीं लौटा। मृतका के मुंह और गले पर चोट के निशान हैं संभवत: गला भी दबाया गया हो। सीओ नेगी ने घटना को प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। अलबत्ता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। इधर, सूचना पर रुद्रपुर में काम करने वाला मृतका का भाई सुनील कुमार भी पहुंच गया और परिवार के अन्य लोग लोहाघाट (भलिया गांव) से यहां के लिए निकल चुके थे। सुनील ने बताया कि उसके भांजे और भांजियों ने घटना की जानकारी दी है। यह भी कहा कि संस्कार के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed