{"_id":"5783b4f84f1c1b0f7a13d8d6","slug":"agra-police-team-returned-empty-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से खाली हाथ लौटी पुलिस टीम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा से खाली हाथ लौटी पुलिस टीम
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 12 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी के लिए हुए दोहरे हत्याकांड में मारे गए किशोर की तलाश में पुलिस टीम मध्य यूपी के कई थानों की खाक छानने के बाद खाली हाथ लौट आई है। टीम के साथ गए आरोपी शव फेंकने की सही जगह नहीं बता सके। थानों में भी कहीं भी मृतक के हुलिए या कद कांठी के शव की बरामदगी दर्ज नहीं मिली। अब पुलिस को मास्टर माइंड प्रेम शर्मा के पकड़े जाने का इंतजार है।
विज्ञापन
दरअसल मोहल्ला लाहौरियान निवासी शकुंतला और उसके पुत्र कलश की बीते 27 मार्च को हाथरस-अलीगढ़ मार्ग में प्रापर्टी की खातिर हत्या कर शव अलग-अलग जगहों पर फेंक दिए गए थे। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मोहल्ला लाहौरियान निवासी विक्रम यादव और अजय शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
लेकिन मुख्य आरोपी प्रेम शर्मा अभी तक फरार चल रहा है। आगरा के सासनी थाना क्षेत्र में शकुंतला का शव 28 मार्च को भी वहीं की पुलिस ने बरामद कर लावारिस के रुप में दाह संस्कार कर दिया था। पुलिस ने कलश का शव बरामद करने के लिए जेल में बंद अजय और विक्रम को पुलिस कस्टडी रिमांड में लिया और दोनों को लेकर शव की तलाश में आगरा, हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ की खाक छानी।
विज्ञापन
लेकिन शव बरामद करने में कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। कोतवाल ओम प्रकाश के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि अजय और विक्रम पहली बार उस मार्ग पर गए थे। इसलिए वह शव फेंकने की सही जगह बता नहीं पाए। प्रेम शर्मा ही इस मार्ग से भली भांति परिचित था। प्रेम शर्मा की गिरफ्तारी के बाद ही कलश का शव फेंकने वाली जगह का पता चलेगा।
प्रेम के घर की कुर्की की तैयारी में पुलिस
कोतवाल ओमप्रकाश ने कहा कि मां-बेटे का हत्यारोपी प्रेम शर्मा फरार चल रहा है। वह लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा है। अगर वह जल्द गिरफ्तार नहीं होता है तो पुलिस उसके घर की कुर्की करने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र देगी। आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश कर रहा है।
लेकिन अदालत इतने बडे़े हत्याकांड में बिना पुलिस को सुने जमानत नहीं देगी। उन्होंने कहा कि जिस मकान की खातिर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, उसे खाली करने के लिए किरायदार को हिदायत दी गई है। मकान खाली होने पर पुलिस उसपर ताला डालेगी और असली बारिश को सौंपेगी। पुलिस को अब धीरु भट्ट हत्याकांड में भी प्रेम की लिप्तता का शक हो रहा है।