फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   a student killed in an Old enmity 

पुरानी रंजिश ने बुझा दिया घर का चिराग

Sun, 01 Jan 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 01 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
 a student killed in an Old enmity 
बलजीत सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

थर्टी फर्स्ट की रात में पहाड़गंज के तीन लोगों ने आपसी कहासुनी के बाद रुद्रपुर में आईलेट्स की पढ़ाई कर रहे बरेली निवासी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही छात्र के गांव के ही चार अन्य लोगों ने उसे पुरानी रंजिश के चलते मरवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए यूपी के कई शहरों में टीमें भेज दी हैं। इसके साथ ही मृतक के साथ रंजिश रखने वालों की भी पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सितारगंज वार्ड नंबर 8 निवासी हरमीत सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसका भतीजा बलजीत सिंह पुत्र तजेंद्र सिंह निवासी ग्राम पंडरी जागीर थाना बहेड़ी जिला बरेली रुद्रपुर की रिवरक्रास कालोनी में किराये पर रहकर आईलेट्स की पढ़ाई कर रहा था। 31 दिसंबर की रात करीब नौ बजे बलजीत अपने दोस्त गुरविंदर सिंह, तलविंदर सिंह, कमलजीत सिंह और निर्मल सिंह के साथ गांधी पार्क के पास खड़ा था। इसी दौरान नैनीताल बैंक गली निवासी नितांत बाबा पुत्र सुरेंद्र सिंह वहां पहुंचा और बलजीत के साथ गाली-गलौच करने लगा। 
विज्ञापन


बलजीत के दोस्तों द्वारा बीच बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद बलजीत और उसके दोस्त अपने गांव पंडरी जागीर बहेड़ी जिला बरेली के लिए निकल गए। करीब 11.50 बजे वह लोग दूधिया मंदिर पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद नितांत ने अपने दोस्त योगेश उर्फ बंटी और मनप्रीत रंधावा उर्फ लक्की के साथ मिलकर उसकी गाड़ी को रोक लिया। जब बलजीत गाड़ी से उतरकर उक्त लोगों से बात करने के लिए बाहर निकला तो तीनों ने उसके ऊपर गोलियां चला दीं। बलजीत के दोस्त जब उसे बचाने के लिए दौड़े तो नितांत ने तमंचे से गुरविंदर सिंह के ऊपर भी हमला कर दिया, जिसमें वह भी घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। हरमीत के अनुसार जब बलजीत के दोस्त उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने बलजीत को मृत घोषित कर दिया। हरमीत ने मृतक बलजीत के गांव के चार युवकों पर भी पुरानी रंजिश के चलते उसे मरवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्यारों की धरपकड़ के लिए यूपी सहित अन्य जिलों में टीमों को भेज दिया है वहीं मृतक के साथ रंजिश रखने वालों की भी पुलिस जांच कर रही है।

बलजीत को छह महीने बाद जाना था आस्ट्रेलिया
रुद्रपुर। थर्टी फर्स्ट की रात मारे गए बहेड़ी निवासी बलजीत सिंह की आइलेट्स की पढ़ाई छह माह में खत्म होने वाली थी। इसके बाद उसे जॉब के लिए आस्ट्रेलिया जाना था लेकिन उससे पहले की वह मौत का शिकार हो गया। दो भाइयों में दूसरे नंबर के बलजीत का बड़ा भाई पहले से ही दुबई में रहकर नौकरी करता है जबकि उसके पिता तजेंद्र सिंह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते हैं।

कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा था बंटी
रुद्रपुर। बहेड़ी निवासी बलजीत सिंह को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले नितांत बाबा, योगेश उर्फ बंटी और मनप्रीत उर्फ लक्की में से लक्की का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। कोतवाल एनएन पंत के अनुसार जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में योगेश उर्फ बंटी पहले भी जेल भेजा गया था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। इसके साथ ही नितांत और मनप्रीत का भी आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।

कहीं सुपारी लेकर तो नहीं की गई बलजीत की हत्या
रुद्रपुर। 31 दिसंबर की रात को दूधिया मंदिर के पास मारे गये बलजीत की हत्या कहीं सुपारी देकर तो नहीं करवाई गई थी। मृतक के चाचा हरमीत सिंह के अनुसार बलजीत की नितांत, मनप्रीत और योगेश के साथ कोई दुश्मनी नहीं थी। हां कुछ दिन पहले बलजीत की अपने गांव के ही चार लोगों के साथ लड़ाई हुई थी जिसमें उन लोगों द्वारा मृतक बलजीत और उसके पिता तजेंद्र के खिलाफ तहरीर भी सौंपी गई थी। हो सकता है पुरानी रंजिश के चलते गांव के उन चार लोगों ने ही सुपारी देकर बलजीत को मरवाया हो।

बलजीत को बुलाया या वह खुद पहुंचा घटनास्थल पर
रुद्रपुर। दुधियानगर में मारे गए बरेली निवासी बलजीत की मौत को लेकर यह भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि गांधी पार्क में मनप्रीत के साथ हुए विवाद के बाद उसे समझौते के लिए वहां पर बुलाया गया या वह खुद ही मनप्रीत से बदला लेने घटनास्थल पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नितांत, बंटी और लक्की घटनास्थल पर थर्टी फर्स्ट की पार्टी मना रहे थे। पार्टी के दौरान बंटी अपनी पिस्टल से हवाई फायर भी कर रहा था। इसी दौरान बलजीत वहां पहुंचा और लक्की से उसकी हाथापाई हुई जिसके बाद बंटी ने उसे गोली मार दी। 

315 बोर के तमंचे से मारी तीन गोली
रुद्रपुर। दूधियानगर में मारे गए बरेली निवासी बलजीत सिंह की हत्या करने के लिए उसके ऊपर 315 बोर के तमंचे से तीन गोलियां दागी गई थी जो एक उसके सीने में और दो पेट में लगीं। गोलियां एक ही तमंचे से चलाई गई हैं या फिर सभी के पास हथियार थे पुलिस इसकी भी जांच में जुटी हुई है। 


सीसीटीवी फुटेज से आ सकता है नया मोड़
रुद्रपुर। बलजीत हत्याकांड मामले में पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से कुछ चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। इनके आधार पर पुलिस ने अब कई नए बिंदुओं पर भी काम करना शुरु कर दिया है। अगर फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच सही बैठती है पूरे मामले में एक नया मोड़ आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed