{"_id":"5c86b2b3bdec221462307d7e","slug":"91552331443-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पकड़ी एक लाख की सागौन की लकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने पकड़ी एक लाख की सागौन की लकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खटीमा के वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर बिना किसी कागजात के लाए जा रहे सागौन के 44 गिल्टे बरामद किए। जबकि चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। वन विभाग अब ट्रैक्टर के मालिक और लकड़ी के बारे में पता लगाने में जुुटा है।
रेंजर वीरेंद्र सिंह बिष्ट को रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रॉली में सागौन की लकड़ी सालबोझी में लाई जा रही है। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वन बीट अधिकारी भैरव दत्त अधिकारी, वन दरोगा जागेश वर्मा सहित नवी हसन सालबोझी पहुंचे। चालक वन अधिकारियों को देखते ही अंधेरे का लाभ उठाते हुए ट्रैक्टर से कूद कर भाग गया। टीम ने ट्रैक्टर संख्या यूके06एल-0866 सहित ट्राली में लदे सागौन के 44 गिल्टे कब्जे में ले लिया है।