{"_id":"5cb0df79bdec2214743f5479","slug":"81555095417-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मा कंपनी का अधिकारी रहस्यमय ढंग से लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर की फार्मा कंपनी में कार्यरत एक अधिकारी रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। 48 घंटे बाद भी उसका कहीं कोई पता न लगने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस को दी तहरीर में दरभंगा (बिहार) निवासी मथुरा प्रसाद अग्रवाल ने कहा है कि उनका बेटा राजीव अग्रवाल रामनगर रोड पर पीरुमदारा स्थित नीरा फार्मा लि. के रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग में कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ स्टेडियम के पीछे स्थित कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। 10 अप्रैल को वह कंपनी जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से वह नहीं लौटा। परिजनों ने कई स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। मथुरा का कहना है कि वह चार दिन पूर्व ही बेटे से मिलने काशीपुर आए थे। उसने कंपनी में कोई परेशानी होने का जिक्र करते हुए तनाव में रहने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।