फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   गुजरात चालक की मौत में एक्सीडेंट का केस दर्ज

गुजरात चालक की मौत में एक्सीडेंट का केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
गुजरात चालक की मौत में एक्सीडेंट का केस दर्ज
बाजपुर। गुजरात के चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर दुघर्टना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार को रुद्रपुर हाईवे पर ट्रक चालक महेश जेथावा (43) निवासी द्वारिका जामनगर गुजरात का शव संदिग्ध हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला था। चालक गुजरात से कोयला लेकर बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में लेकर आया था। पुलिस ने हाईवे स्थित कुछ प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी भी खंगाले हैं। इधर, कोतवाल जीबी जोशी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मृतक के भाई दिनेश जेथावा बाजपुर कोतवाली पहुंचे। पुलिस टीम ने मृतक के भाई को घटनास्थल सहित अन्य जगहों का मौका मुआयना कराया। दिनेश जेथावा की तहरीर पर के आधार पर धारा 304 (ए) और 279 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना दोराहा पुलिस चौकी इंचार्ज सत्येंद्र बुटोला को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed