फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   इंस्टीट्यूट के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाई 2.80 लाख की नगदी

इंस्टीट्यूट के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाई 2.80 लाख की नगदी

Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट के ताले तोड़ चोरों ने उड़ाई 2.80 लाख की नगदी
काशीपुर। चोरों ने बाजपुर रोड स्थित एक इंस्टीट्यूट के गेट व शटर के ताले तोड़कर गल्ले में रखी दो लाख अस्सी हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ओरेन इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस में युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। यह इंस्टीट्यूट मोहल्ला पक्काकोट निवासी मोहित सिंह पुत्र दर्शन सिंह चलाते हैं। बुधवार रात करीब 8 बजकर 40 मिनट पर वह इंस्टीट्यूट बंदकर घर चले गए थे। बृहस्पतिवार को इंस्टीट्यूट के संचालक मोहित जब वहां पहुंचे तो चेनल गेट व शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कार्यालय के गल्ला टूटा हुआ था।
विज्ञापन


उसमें रखी दो लाख 80 हजार की नगदी गायब थी। सूचना पर आईटीआई के प्रभारी थानाध्यक्ष ओमप्रकाश व एसआई महेश्वर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। इंस्टीट्यूट के सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर उनमें रिकार्डिंग पिछले एक सप्ताह से खराब होना पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने निचले तल में स्थित शोरूम का सीसीटीवी कैमरा की फुटेज देखी गई तो उसमें रात के 12 बजकर 46 मिनट पर एक युवक इंस्टीट्यूट में घुसते और एक बजकर छह मिनट पर बाहर निकलते देखा गया है। बाहर निकलते समय उसके हाथ में कुछ दिखाई दे रहा है। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है। पुलिस ने कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली है। इंस्टीट्यूट संचालक ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है।


मेडिकल स्टोर में भी दो बार हो चुकी है चोरी
बाजपुर रोड पर ओरेन इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी के सामने स्थित मेडिकल स्टोर से दो माह पूर्व तीन दिन की अवधि में दो बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। मेडिकल स्टोर स्वामी बंटी ने बताया कि दो माह पूर्व चोर उसकी दुकान के ताले तोड़कर करीब 14 हजार की नगदी ले उड़े थे। इसके तीन दिन बाद चोरों ने फिर मेडिकल स्टोर से दस हजार की नगदी उड़ा ली। मेडिकल स्वामी ने दोनों बार पुलिस को तहरीर सौंपी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed