फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ चुराई ज्वैलरी और नकदी

चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ चुराई ज्वैलरी और नकदी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ चुराई ज्वैलरी और नकदी

विज्ञापन
काशीपुर में गंगे बाबा रोड, मोहल्ला किला निवासी मो. सलाउद्दीन की पत्नी आसमा के परिजनों के घर बृहस्पतिवार को विवाह समारोह था। इस दौरान पूरा परिवार शादी में शरीक होने पहुंचा था। रात में चोरों ने घर में धावा बोलकर आठ हजार रुपये, सोने की बाली, करीब छह तोले चांदी के आभूषण, गैस सिलिंडर चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह घर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। वहीं, घटनास्थल से 30 मीटर आगे बरनपाल पुत्र नारायण ने घर पर कबूतर पाले है। रात में कबूतरों को बाड़े में बंद कर उसने ताला लगा दिया। सुबह उठकर देखा तो बाड़े का ताला टूटा था और करीब 45 कबूतर गायब थे। बताया कि करीब कबूतर के 20 बच्चे भी मृत मिले। पीड़ित ने बताया कि उसे नौ हजार का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed