फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   सड़क हादसे में स्कूटी सवार सात वर्षीय बालक की मौत, मचा कोहराम

सड़क हादसे में स्कूटी सवार सात वर्षीय बालक की मौत, मचा कोहराम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में स्कूटी सवार सात वर्षीय बालक की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
खटीमा में टनकपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। नेपाल निवासी बालक अपने मामा की बेटी के साथ ब्यानधुरा मंदिर के दर्शनों को आ रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

बुधवार की रात नेपाल के कंचनपुर जिले के बड़ेपुर से सात वर्षीय वीरेन पुत्र दीपक सिंह राणा अपने मामा की बेटी चकरपुर के कुटरी निवासी फीरू सिंह की बेटी रोशनी राणा (22) के साथ ब्यानधुरा मंदिर के लिए स्कूटी संख्या यूके06एके 6044 से आ रहा था। इस बीच चकरपुर कस्बे के पास टनकपुर हाइवे पर सरस्वती शिश मंदिर स्कूल के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉ. अकलीम अहमद ने वीरेन को मृत घोषित कर दिया। रोशनी को मामूली चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। इधर, बताया गया कि रोशनी और वीरेन दोनों ने हेलमेट पहना था। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोशनी राणा मंगलवार को नेपाल में रहने वाली अपनी बुआ शकुंतला राणा के घर स्कूटी से गई थी। लौटते समय बुआ का बेटा वीरेन उसके साथ आया था। बृहस्पतिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सुपुर्द किया। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed