फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   अधिवक्ता के घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

अधिवक्ता के घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी

Sat, 06 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर से लाखों की नकदी और जेवर चोरी
काशीपुर। कोर्ट रोड स्थित आनंद होम्स में चोरों ने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख की नकदी और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना कर गार्ड समेत कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन


कोर्ट रोड निवासी अधिवक्ता मयंक गुप्ता आयकर एवं व्यापार कर की प्रैक्टिस करते हैं। उनकी पत्नी संगीता गुप्ता एक स्कूल में प्रधानाचार्या हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे संगीता स्कूल गईं थी। करीब 11 बजे उनका पुत्र प्रणव गुप्ता दादी से मिलने की बात कहकर घर से चला गया। 11:15 बजे अधिवक्ता भी घर में ताला लगाकर कार्य से हल्द्वानी चले गए। दोपहर करीब 1:40 बजे जब संगीता घर लौंटी तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरों की अलमारियों के लॉक भी टूटे हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की सूचना मयंक गुप्ता को दी। अधिवक्ता की सूचना पर बार एसो. के अध्यक्ष धर्मेंद्र तुली, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल समेत तमाम अधिवक्ता उनके घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इधर, एसएसआई राजेश यादव और टांडा चौकी प्रभारी सुनील सिंह बिष्ट के साथ घटनास्थल पर पहुंची एसओजी की टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में मयंक ने बताया कि घर से ढाई लाख की नकदी, 25 तोला सोने के जेवरात, 250 ग्राम चांदी के जेवरात और 20-25 चांदी के सिक्के चोरी हुए हैं। पुलिस ने कॉलोनी के गार्ड समेत कुछ संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।

डॉक्टर के आवास पर भी हुआ चोरी का प्रयास
काशीपुर। आनंद होम्स में अधिवक्ता मयंक के घर के सामने डॉ. शैलेंद्र कुंभर का आवास है। उनकी माता दोपहर करीब एक बजे घर में ताला लगाकर किसी काम से गईं थी। उस समय मयंक के घर में भी लॉक लगा था। उनके जाने के बाद चोरों ने मयंक के घर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने डॉ. कुंभर के आवास का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके।


ट्रांजिट कैंप में चोरों घर खंगाला
रुद्रपुर। शिमला बहादुर निवासी ओमकार सिंह पुत्र जयपाल सिंह ने पुलिस ने दी तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार सो रहा था। इस बीच घर में घुसे चोर अलमारी में रखे एक तोले सोने के जेवर, छह हजार की नकदी, दो मोबाइल आदि चुराकर ले गए। सुबह जागने पर उन्हें वारदात का पता चला। ओमकार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो

मोबाइल की दुकान से नकदी और 30 मोबाइल चोरी
गूलरभोज। रियासतद्दीन निवासी ठंडा नाला की रेलवे फाटक के पास राहिल मोबाइल के नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह अन्य दुकानदारों ने रियासत की दुकान का शटर खुला देख उसे सूचना दी। आननफानन में पहुंचे रियायत ने दुकान के भीतर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले से कमेटी के करीब 19 हजार रुपये और 30 मोबाइल गायब थे। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मौका मुआयना कर चोरी हुए सामान की जानकारी ली।


बताया जा रहा है कि इसी दुकान में 20 महीने पहले भी चोरी का प्रयास हुआ था। जनवरी 2017 में दुकान से नकदी सहित 50 हजार का सामान चोरी हो गया था। अब तीसरी बार फिर इसी दुकान में चोरी हुई है। चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने बताया कि चोरी गए मोबाइल के ईएमआई नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है। चोरी का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed