{"_id":"5b50d5314f1c1b07788b4e15","slug":"51532024113-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शोरुम में चोरी के खुलासे को पंजाब, बरेली, मेरठ में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शोरुम में चोरी के खुलासे को पंजाब, बरेली, मेरठ में दबिश
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड स्थित मोबाइल शोरूम में हुई लाखों की चोरी के खुलासे के लिए पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जिनके आधार पर पुलिस टीमों ने बरेली और मेरठ के साथ ही पंजाब में भी अपना डेरा जमा लिया है। चोरों के वारदात में इस्तेमाल की गई कार के बारे में भी पुलिस सुराग लगा रही है।
बुधवार को दो नकाबपोश चोरों ने काशीपुर बाईपास रोड स्थित हरपाल सिंह की एचपी इंटप्राइजेज नाम के मोबाइल शोरूम से 12 लाख कीमत के अस्सी मोबाइल फोन पार कर लिए थे। शोरूम के अंदर की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर अपने एक साथी के साथ कार में सवार होकर फरार हो गए थे।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व मेरठ में भी चोरों ने इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस रुद्रपुर की वारदात को उससे जोड़कर जेल में बंद अपराधियों के साथ ही जेल से छूटे और कोर्ट में पेशी पर आए अपराधियों की कुंडली भी खंगाल रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस वारदात का खुलासा कर सकती है।