{"_id":"5ab3fbfe4f1c1b71778b6f3a","slug":"51521744894-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में छिपाकर लाया गया 204 टिन लीसा बरामद, तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में छिपाकर लाया गया 204 टिन लीसा बरामद, तीन आरोपी दबोचे
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने एक ट्रक से चोरी कर लाया गया 204 टिन लीसा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में दो अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध बताई गई है। बरामद लीसे की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।
एक व्यक्ति ने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते को सूचना दी कि कुछ लोग पर्वतीय क्षेत्रों से लीसा चोरी कर दूसरे प्रदेशों में ले जाकर बेच रहे हैं। इस पर एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एक सूचना के आधार पर कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने सिडकुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका। पुलिस ने ट्रक से 204 टिन लीसा बरामद किया।
प्रत्येक टिन में 15 लीटर लीसा भरा था। पुलिस ने ट्रक में सवार ग्राम विद्यापुर, थाना द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी जितेंद्र सिंह राणा, प्रकाश चंद्र और सुनौली निवासी हेमंत सिंह को धर दबोचा। एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि लीसे की तस्करी में सोमेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी दो लोगों की भूमिका भी प्रकाश में आई है।
विज्ञापन
तीनों आरोपियों का वन अधिनियम के तहत चालान किया गया है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसआई खुशवंत सिंह, प्रकाश चंद्र, शमीम अहमद, दीप कुमार, महेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि थे।
ट्रक में तैयार किया गया था विशेष केबिन
काशीपुर। पर्वतीय क्षेत्रों से लीसा चोरी करने के लिए तस्कर अनूठा तरीका अपनाते थे। लीसे की तस्करी के लिए ट्रक की बॉडी में विशेष केबिन तैयार किया गया था। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो पहली नजर में उसमें कुछ नहीं पाया गया। कुंडेश्वरी चौकी के एक आरक्षी ने संदेह होने पर ट्रक की बॉडी का पटरा हटाया तो उसमें बनाए गए केबिन में 204 टिन लीसा बरामद हुआ।
किराए का मकान में रखते थे लीसा
काशीपुर। तस्करी कर लाए जा रहे लीसे को दिनेशपुर के एक मकान में स्टोर किया जाता था। यह मकान सोमेश्वर (अल्मोड़ा) निवासी बलवंत सिंह भाकुनी ने किराए पर लिया था। आरोपी यहीं से लीसे की बिक्री करते थे।