गैस एजेंसी से 5 लाख उड़ाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात चोरों ने लालपुर में शटर के ताले तोड़कर एक गैस एजेंसी से 5 लाख की नगदी उड़ा ली। सूचना मिलते ही एएसपी पंकज भट्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। एजेंसी में लगे सीसीटीवी में तीन चोरों की हरकत कैद हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर में महराया रोड पर इकबाल अहमद की हिबा गैस एजेंसी है। अहमद ने बताया कि लोगों ने उन्हें सूचना दी कि एजेंसी के शटर के ताले टूटे पड़े हैं। जब वह एजेंसी पर पहुंचे तो अंदर केबिन में सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। चोरों ने लॉकर तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये चुरा लिए। सूचना पर एएसपी पंकज भट्ट मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चोरों ने एजेंसी के गली वाले शटर के ताले तोड़ इस घटना को अंजाम दिया है। फॉरेंसिक विशेषज्ञ संजय जोशी की अगुवाई में आई टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट के नमूने लिए। एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में घटना को अंजाम देते हुए तीन लोगों के फोटो हासिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीन बदमाशों में से एक ने कच्छा और दो पैंट पहने हैं, अनुमान है कि यह एजेंसी के पीछे खेतों की ओर से आए थे। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें बनाई गई है। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।