फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   जमीन में गढ़ा धन निकालने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

जमीन में गढ़ा धन निकालने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
जमीन में गढ़ा धन निकालने का झांसा देकर पांच लाख ठगे, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
काशीपुर में जमीन में गढ़ा धन निकालने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रकम ठग ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ढकिया नंबर दो निवासी तलविंदर सिंह ने कुंडेश्वरी चौकी में दी रिपोर्ट में बताया कि ढाई माह पूर्व उसकी मुलाकात रामा कॉलोनी, जसपुर निवासी राजीव कुमार से हुई। राजीव ने उसे जमीन में करोड़ों रुपये की राशि दबे होने की बात कहते हुए गढ़ा धन निकालने का झांसा दिया। उसने इसे निकालने का खर्च पांच लाख रुपये बताया। मना करने के बाद भी वह रुपयों का प्रबंध करने के लिए दबाव बनाता रहा। इस पर उसने पांच लाख रुपये का इंतजाम कर राजीव कुमार को दिए। रुपये मिलने के बाद वह मामले में टालमटोल करने लगा। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। फोन करने पर भी राजीव उसे झांसा देता रहा। 13 जनवरी को तलविंदर ने राजीव को अपने गांव ढकिया बुलाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। कुंडेश्वरी चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वह चोट लगने के कारण मामूली रूप से घायल था। पुलिस ने तलविंदर की तहरीर पर आरोपी राजीव पर मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed