{"_id":"5bcf74c2bdec226983026c4b","slug":"41540322498-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राजपुर निवासी नसरीन जहां पुत्री रफीक अहमद का विवाह आठ वर्ष पूर्व जफर अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी ग्राम फैजुल्लापुर लाइन पार थाना स्यौहारा जिला बिजनौर से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद पति के सउदी अरब चले जाने के बाद ससुर अनीस अहमद, सास सरवरी, ननद शहाना कम दहेज लाने का ताना देकर और मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।
आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पति से तलाक दिलाने की धमकी दी। इसकी जानकारी जब विवाहिता ने पति को दी तो इससे गुस्साए ससुरालियों ने विवाहिता से अभद्रता कर मारपीट की, जिससे विवाहिता घायल हो गई। इस पर विवाहिता के मायके वाले उसे घर ले आए और पुलिस को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग की। इस बीच उसका पति भी सऊदी अरब से घर आ गया।
आरोप है कि पुलिस में शिकायत करने से आक्रोशित पति, ससुर, सास, ननद, देवर मो.आसिफ, आरिफ धारदार हथियार और लाठी डंडों से लेस होकर 16 अक्तूबर 2018 को रात 8:30 बजे विवाहिता के मायके में आए गए। आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौच की और विवाहिता के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोप है कि देवर ने धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसके कंधे पर गंभीर चोटें आईं। उक्त लोगों ने जान से मारने की नीयत से मिट्टी का तेल डालकर जलाने का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर बमुश्किल पड़ोसियों ने उसे बचाया। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।