{"_id":"59bec6174f1c1b30688b50fe","slug":"41505674775-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जी और ग्राहक में चले चाकू कैंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जी और ग्राहक में चले चाकू कैंची
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की राजा कॉलोनी में सिलाई के हिसाब को लेकर दर्जी और ग्राहक के बीच जमकर चाकू और कैंची चले। दोनों घायलों ने जिला अस्पताल में उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है।
राधेश्यामकी राजा कॉलोनी में कपड़े सिलने की दुकान है। राधेश्याम के अनुसार रविवार की सुबह क्षेत्र का ही सतेंद्र उसके पास अपनी पैंट में पैबंद लगाने आया। पैबंद लगाने के बाद जब उसने सतेंद्र से उसके बीस रुपये मांगे तो सतेंद्र पैसे अधिक होने की बात कहकर उसे दस रुपये देने लगा। जब उसने आधे पैसे लेने से मना किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। सतेंद्र ने उस पर चाकू से वार कर घायल कर दिया।
वहीं, सतेंद्र का आरोप है कि पैबंद लगाने से पहले राधेश्याम ने दस रुपये की बात कही थी। लेकिन काम पूरा होने के बाद बीस रुपये मांगने लगा और विरोध करने पर राधेश्याम ने उस पर कैंची से वार कर दिया। फिलहाल दोनों घायलों ने जिला अस्पताल में अपना उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
चाकू मारकर युवक से लूट
रुद्रपुर। सिडकुल से काम कर लौट रहे युवक को अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर नकदी और मोबाइल लूट लिया। युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मूलरूप से पिथौरागढ़ के चामाचूड़ गांव निवासी महेश बिष्ट (27) ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा में किराये में रहता था।
वह यहां सिडकुल की टीवीएस सुंदरम कंपनी में काम करता है। शनिवार देर रात महेश कंपनी से घर लौट रहा था। सिडकुल ढाल पर चार युवकों ने घेरकर उसके जेब से रुपये निकालने की कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी उसकी जेब से 2000 की नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।