{"_id":"597e23b44f1c1b4b238b493a","slug":"41501438900-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी से की लापता युवती का पता लगाने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी से की लापता युवती का पता लगाने की मांग
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में लापता युवती की बरामदगी के लिए परिजनों ने एसएसपी से गुहार लगाई है। नानकमत्ता के ग्राम ड्यूड़ी निवासी एक शख्स ने एसएसपी कार्यालय में दिए पत्र में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा प्रेरक के पद पर कार्यरत है। पांच जुलाई को वह परीक्षा देने खटीमा गई थी और वापस नहीं लौटी।
नानकमत्ता थाने में मामले की तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। शिकायतकर्ता ने एक शिक्षक पर बहला फुसलाकर युवती को एक युवक के साथ गायब करवाने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और युवती को बरामदगी करने की मांग की है। युवती के पिता का कहना है कि उसकी पुत्री के सभी शैक्षिक प्रमाण पत्र भी उक्त शिक्षक के पास मिले हैं। ब्यूरो