{"_id":"5a43ed204f1c1baa268b63f7","slug":"31514401056-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को पहले पकड़वाया, फिर जुर्माना देकर छुड़वाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को पहले पकड़वाया, फिर जुर्माना देकर छुड़वाया
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी पति की शिकायत करना पत्नी को महंगा पड़ा। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसका 81-पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पति को छुड़ाने के लिए उसे 250 रुपये जुर्माना भरना पड़ा।
मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम बुढ़ानपुर निवासी धर्मेंद्र अपनी पत्नी भूरी और चार बच्चों के साथ काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित आकांक्षा गार्डन के पास रहता है। धर्मेंद्र को नशा करने की आदत है और कोई काम भी नहीं करता है। पत्नी घरों में काम करके जैसे-तैसे परिवार का गुजारा करती है। आरोप है कि नशे की हालत में पति अकसर उसे पीटता है।
मंगलवार रात भी पति ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। थोड़ी देर बाद ही पत्नी उसे छोड़ने के लिए पुलिस से गुहार लगाने लगी। पुलिस ने आरोपी का 81- पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पति को छुड़ाने के लिए उसे 250 रुपये चालान की रकम जमा करनी पड़ी।