{"_id":"5a36c2814f1c1b3c3d8be4a0","slug":"31513538177-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअर ने धोखे से तेजाब पी लिया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फालोअर ने धोखे से तेजाब पी लिया, मौत
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में धोखे में तेजाब पी लेने वाले फालोअर की उपचार के दौरान मौत हो गई। एसएसपी, एएसपी सहित तमाम अधिकारियों ने फालोअर के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
मूल रूप से बाड़ेछीना (अल्मोड़ा) के रहने वाले सुरेश चंद्र भट्ट (50) पुलिस लाइन में फालोअर थे। वे परिवार के साथ पुलिस लाइन के आवास में रहते थे। 29 नवंबर से वे चिकित्सा अवकाश पर थे। पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर की रात सुरेश ने संभवत: शराब के धोखे में तेजाब पी लिया था। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। शनिवार रात एसटीएच में सुरेश ने दम तोड़ दिया।
रविवार को उनका शव आवास पर लाया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते, एएसपी कमलेश उपाध्याय आदि ने शव पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर अंत्येष्टि कर दी गई। सुरेश के दो बेटे हैं और एक बेटी है, बेटी की शादी हो चुकी है।