फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मछली मारने गए युवकों की बाइक चोरी

मछली मारने गए युवकों की बाइक चोरी

Tue, 07 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मछली मारने गए युवकों की बाइक चोरी
गूलरभोज। बौर और हरिपुरा जलाशय के कट पर मछली मार रहे युवकों की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से गूलरभोज बौर जलाशय में अवैध तरीके से मछलियों का शिकार किया जा रहा है। पुलिस और मत्स्य विभाग भी इसे रोकने में विफल रहा है।

एक माह में कई बार बाइक चोरी हो चुकी हैं। रविवार देर रात दिनेशपुर के आठ युवक तीन बाइकों पर मछली मारने जलाशयों के कट पर पहुंचे थे। सात युवक अपने एक साथी को बाइकों के पास छोड़कर नीचे मछली मारने पहुंच गए। इस बीच उनका साथी भी कोई सामान देने नीचे चला गया। जब उसने वापस आकर देखा कि उनकी अपाचे बाइक (यूके 06 यू 4616) गायब थी।

चोर उनकी अन्य बाइक के पेट्रोल पाइप भी निकाल ले गए ताकि उनका पीछा न किया जा सके। दिनेशपुर निवासी प्रशांत सिकदार ने गूलरभोज पुलिस को बाइक चोरी की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बाइक बरामदगी के लिए खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


चौकी प्रभारी मनोहर चंद ने बताया कि गांव ककराला के दो युवकों को बाइक चोरी के आरोप में तीन जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों के गांव के कुछ युवक बाइक चोरियों में लिप्त हैं। आरोपी बाइक चोरी कर औने पौने दामों में बेचने या इन बाइकों का इस्तेमाल लकड़ी तस्करी में करते हैं। अन्य आरोपी युवक भी पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed