{"_id":"5a0b3f564f1c1bc1678bb896","slug":"21510686550-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते रईसजादों को भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलते रईसजादों को भेजा गया जेल
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक होटल में जुआ खेलते पकड़े गए रईसजादों को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। हाइप्रोफाइल जुआरियों के पकड़े जाने की लोगों मेें खूब चर्चा रही।
पुलिस को लंबे समय से एक होटल में हाइप्रोफाइल लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। सोमवार देर रात एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट ने पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजार स्थित गोल्डन व्यू होटल में छापा मारा। टीम ने होटल मालिक सहित दस जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ लिया।
उनके कब्जे से 1 लाख 94 हजार 125 रुपये और 14 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपियों में देवेेंद्र पाल सिंह निवासी खेड़ा, प्रांजल गाबा निवसी सिंह कालोनी, अमन बंसल निवासी गांधी कालोनी, किशन कुमतार निवासी सिंह कालोनी, राहुल कुमार निवासी आदर्श कालोनी, राजीव बेदी निवासी गोल मार्केट, मनोज रस्तोगी निवासी घासमंडी, गुलशन कुमार निवासी आवास विकास, उमेश कुमार निवासी आदर्श कालोनी, जितेंद्र ग्रोवर निवसी मैन मार्केट रुद्रपुर शामिल रहे।
विज्ञापन
कोतवाल तुषार बोरा ने बताया होटल मालिक राजीव बेदी भी जुआ खेलने में शामिल था। होटल में जुआ खिलाने के मामले में अलग से कार्यवाही की जाएगी। बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट के आदेश पर सभी को जेल भेजा गया है।
राजनेताओं और व्यापारियों का जमावड़ा
रईसजादों के पकड़े जाने की सूचना के बाद राजनेताओं और व्यापारियों का कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा। कुछ लोगों ने आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने की कोशिश भी की। मंगलवार दोपहर तक आरोपियों को मेडिकल और कोर्ट ले जाने तक जमावड़ा बदस्तूर जारी रहा।