{"_id":"59b193044f1c1bf27f8b4d59","slug":"21504809732-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब और स्मैक बेचने वाले होगे जिला बदर : एसएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब और स्मैक बेचने वाले होगे जिला बदर : एसएसपी
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाना दिवस में पुलिस से संबंधित शिकायतों की अपेक्षा सड़क बिजली, पानी की समस्याएं अधिक आई। पुलिस से संबंधित शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने कच्ची शराब और स्मैक सहित नशे के पदार्थ बेचने वालों को जिला बदर करने की कड़ी चेतावनी दी। जगतपुर पट्टी के ग्रामीणों ने गांव के ऊपर से गुजर रही 11 केवी की बिजली लाइन हटाने की मांग की। हल्दुआ के लोगों ने कहा कि गांव में आए दिन चोरियां होती हैं। बाबरखेड़ा से आई महिलाओं ने कहा कि दो महीने पहले ग्रामीणों द्वारा एक घर पर पथराव करने की घटना में बच्चे सहित कई नामजद है। पुलिस उनको पकड़ने के लिए आए दिन दबिशें दे रही है। कुंडा निवासी मुन्नु मियां ने भूरे शाह की मजार पर मिट्टी डालने की अनुमति मांगी। नासिर ने बसई चौक पर स्पीड ब्रेकर बनाने, सरबरखेड़ा निवासी साबिर ने बंदूकों के लाइसेंस के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाने, गणेशपुर निवासी सुरेंद्र सिंह ने लोगों के शराब पीकर वाहन चलाने पर रोक लगाने की मांग की। एसएसपी ने कहा कि कच्ची शराब, स्मैक और नशे के पदार्थ बेचने वालों को जिला बदर किया जाएगा। वहां अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद, सीओ राजेश भट्ट, कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार, आबकारी इंस्पेक्टर बिष्णु थापा आदि थे।
विज्ञापन