{"_id":"5bfee807bdec2241ba2c6d40","slug":"201543432199-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल,
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रपुर में इंदिरा कॉलोनी गली नंबर छह निवासी अमित शर्मा पुत्र मोहन चंद्र शर्मा सिडकुल सेक्टर 11 स्थित डीबीएस कंपनी में काम करता है। बुधवार सुबह अमित बाइक से ड्यूटी जा रहा था। सिडकुल चौक के पास सड़क पार करने के दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे अमित का पैर ट्रक के नीचे कुचल गया। यातायात पुलिस के सिपाही नंदलाल ने तत्काल ट्रक चालक को हिरासत में लेकर घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रक चालक को मय ट्रक के सिडकुल चौकी पुलिस के सुपुर्द किया गया है। फिलहाल पुलिस को मामले की तहरीर नहीं मिली है।