{"_id":"5b9ffa16867a557ec15a47bd","slug":"201537210902-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की साजिश रचते दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की साजिश रचते दो गिरफ्तार
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर में कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार देर रात गांधी कॉलोनी के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा, दो चाकू, पांच मोबाइल फोन, आधा दर्जन मोबाइल की डमी और, दो पेचकश और चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। आरोपियों ने अपना नाम मोहल्ला खालापार किदवई नगर मुजफ्फरनगर यूपी निवासी शादाब और तहसीम बताया। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि दोनों युवक लोगों को असली मोबाइल दिखाकर धोखे से मोबाइल की डमी थमाकर ठगते थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने केे बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।