फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   मनमुटाव पर प्रेमी ने फेसबुक पर डाला आपतिजनक पोस्ट

मनमुटाव पर प्रेमी ने फेसबुक पर डाला आपतिजनक पोस्ट

Tue, 06 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मनमुटाव पर प्रेमी ने फेसबुक पर डाला आपतिजनक पोस्ट
काशीपुर। एक युवती का चरित्र हनन करते हुए फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर विवाद सोमवार को फिर तूल पकड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्र और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। युवती पक्ष का आरोप है कि उक्त छात्र ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा के फोटो आदि फेसबुक पर पोस्ट कर उस पर अश्लील कमेंट्स भी किए।
विज्ञापन


तीन दिन पहले यह मामला कोतवाली पहुंचा, तब पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही थी। छात्रा के पिता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने फेसबुक पर गलत फोटो पोस्टकर उसकी पुत्री को बदनाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छात्र के पिता का आरोप है कि उक्त छात्रा उसके पुत्र के व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रही है। व्हाट्स एप पर भेजे गए मैसेज में छात्रा ने पुत्र से प्रेम प्रसंग होने की बात कबूलते हुए दो बार गर्भपात कराने का भी झूठा आरोप लगाया है। छात्रा उसके पुत्र पर शादी करने के लिए दबाव बनाकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है।


आरोप है कि छात्रा द्वारा उसके पुत्र के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है। बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed