{"_id":"594581714f1c1bc20e8b45e9","slug":"201497727345-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने चार दुकानें खंगाली, हजारों की नकदी, सामान ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने चार दुकानें खंगाली, हजारों की नकदी, सामान ले गए
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दुकानों से हजारों की नकदी और सामान चुराया
काशीपुर। शहर में चोरों को हौसले इतने बुलंद हैं कि जिन दुकानों में पहले चोरी की थी उन्हीं दुकानों में एक बार फिर चोरों ने सेंध लगाई है। पीड़ितों में पुलिस के खिलाफ बेहद गुस्सा है। शुक्रवार रात रुद्रपुर मार्ग पर चोरों ने चार दुकानों में चोरी की। इन चारों दुकानों में छह माह में यह तीसरी बार चोरी हुई है। सेनेट्री की दुकान से नकद दस हजार सहित हजारों की फैंसी टोंटियां ले गए। जबकि बाकी तीन दुकानों की तिजोरी से रेजगारी ले गए।
शुक्रवार रात एक साथ चार दुकानों में चोरी की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। एसएसआई वीरेंद्र रमोला ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। कुमाऊं प्लाजा के सामने स्थित अरोड़ा इंटरप्राइजेज है। इसमें पानी की आधुनिक टोंटियां एवं अन्य सामान मिलता है। चोर शटर का ताला तोड़कर स्टील की कीमती टोंटियां एवं अन्य सामान ले गए। मेज की दराज में रखे करीब तीन हजार रुपये ले गए। चोरों ने पड़ोस की फर्नीचर की दुकान से भी चोरी की। चोरों ने सड़क पार बिंदल हार्डवेयर और बिंदल स्टील की तिजोरी से करीब एक हजार रुपये चुरा लिए। अरोड़ा इंटरप्राइजेज के मालिक धर्मवीर अरोड़ा ने बताया कि इन दुकानों में एक साल में यह चोरी की तीसरी घटना है। बिंदल स्टील के दिनेश बिंदल और बिंदल हार्डवेयर के मुनेश बिंदल ने कहा कि चोरों का पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है। यह चोरी इस बात का सबूत है कि पुलिस कितनी सुस्त है। इधर, एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा होगा।
तीसरी बार चोरी, एक बार भी नहीं पकड़े गए