फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   युवक की गर्दन को छीलते हुए निकल गई गोली

युवक की गर्दन को छीलते हुए निकल गई गोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
युवक की गर्दन को छीलते हुए निकल गई गोली
काशीपुर। नशे के इंजेक्शन की छीनाझपटी को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली युवक की गर्दन को छीलते हुए निकल गई। घायल ने कोतवाली में सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में घटना कुंडा थाना क्षेत्र में होना पाई गई। घायल पक्ष की ओर से कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। खबर लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


महेशपुरा निवासी राहुल कुमार (25) नशे का आदी है। सोमवार शाम करीब छह बजे वह इंजेक्शन खरीदने के लिए सरवरखेड़ा गया था। वहां एक व्यक्ति नशे के इंजेक्शन बेचता है। वहां इंजेक्शन लेने के लिए अल्ली खां निवासी एक युवक अपने साथी के साथ पहुंचा था। इंजेक्शन खरीदते समय राहुल की दोनों युवकों के साथ कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद दोनों बाइक लेकर वहां से चले गए। कुछ ही देर में दोनों वापस लौट आए। राहुल भी गांव से निकलकर सड़क पर आ गया। दोनों ने साथ में नशा करने की बात कहकर उसे भी बाइक पर बैठा लिया। तीनों कृषि उत्पादन मंडी समिति के पीछे एक पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचे। वहां इंजेक्शन की छीनाझपटी को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान एक युवक ने उस पर 315 बोर के तमंचे से फायर झोंक दिया, जो दांयी ओर उसकी गर्दन की छीलते हुए निकल गई। घायल ने घटना की सूचना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी। वहां मौजूद सीओ मनोज कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया।

घटनास्थल तस्दीक करने के लिए कोतवाल चंचल शर्मा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। घटनास्थल का निरीक्षण कर लौटे उपनिरीक्षक दिनेश बल्लभ ने बताया कि घटना कुंडा थाना क्षेत्र की है।


इस पर घायल को कुंडा थाने भेजा है। कुंडा थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि इस मामले में तहरीर नहीं मिल सकी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed