{"_id":"5cddb1a7bdec220774413f68","slug":"171558032807-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोरों की धरपकड़ को संयुक्त टीम गठित, दबिशें जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन चोरों की धरपकड़ को संयुक्त टीम गठित, दबिशें जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर, जसपुर और कुंडा थाना क्षेत्रों से हो रही बाइक चोरी की वारदातों का पुलिस शीघ्र खुलासा कर सकती है। पुलिस ने यूपी के रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों में ताबड़तोड़ दबिशें देकर कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस ने बाइक चोरी के दो मामलों में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पुलिस शनिवार को वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर सकती है।
पिछले कुछ दिनों से काशीपुर सर्किल में दोपहिया वाहन चोरी होने की वारदातों में वृद्धि हुई है। लोकसभा चुनाव में व्यस्तता के चलते पुलिस वाहन चोरों की धरपकड़ की ओर ध्यान नहीं दे सकी थी। एएसपी के निर्देश पर वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए संयुक्त टीम का गठन किया गया है। टीम ने धरपकड़ अभियान चलाकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनकी निशानदेही पर चोरी गए वाहनों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। पुलिस टीम द्वारा एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें बरामद करने की संभावना व्यक्त की जा रही है। नौ मई 2019 को ढकिया गुलाबो के प्राथमिक विद्यालय के सामने से ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा निवासी शौकीन की मोटरसाइकिल संख्या (यूपी21बीजे/0038) चोरी गई थी। उधर एक दिन पूर्व मानपुर रोड पर लगने वाले बाजार के सामाने से मानपुर रोड निवासी गौरव यादव की मोटरसाइकिल संख्या (यूके 18 सी/3661) चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।