{"_id":"5aa579de4f1c1bba758b4eb3","slug":"171520794078-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी से चोरों ने चुराया कोयला, छह क्विंटल कोयले का चूरा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी से चोरों ने चुराया कोयला, छह क्विंटल कोयले का चूरा बरामद
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर की आईजीएल कंपनी का कोयला रविवार सुबह मालगाड़ी से लालकुआं रेलवे ट्रैक से यहां आ रहा था। ग्राम खड़कपुर देवीपुरा के निकट शुगर फैक्ट्री के पास मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इस दौरान दर्जनों लोगों ने मालगाड़ी के डिब्बों में भरा कोयला उतारकर रेलवे ट्रैक के किनारे गड्ढों में फेंक दिया। मालगाड़ी से कोयला चोरी होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। आरपीएफ निरीक्षक ओपी मीणा ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में खराबी आने से ट्रेन आउटर पर रुक गई। इस दौरान कुछ लोगों ने कोयला चोरी करने का प्रयास किया। जब वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तब चोर फरार हो गए थे। उन्होंने दो स्थानों से 19 कट्टों में भरे करीब छह क्विंटल कोयले का चूरा बरामद किया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।