{"_id":"599b2f364f1c1bfc2c8b4604","slug":"171503342390-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने जहर खाकर की आत्म हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने जहर खाकर की आत्म हत्या
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गदरपुर। अज्ञात कारणों के चलते युवती ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भकर कर शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया।
सोमवार को ग्राम बिशनपुर निवासी शंकरलाल की पुत्री कोनिता (18) ने सुबह विषैला पदार्थ खा लिया। परिजन रिश्तेदारी में गए थे। सूचना पर वे तत्काल घर पहुंचे और उसे गदरपुर अस्पताल लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि हालत गंभीर होने पर रुद्रपुर से भी उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में भी डाक्टरों ने कही ओर ले जाने की सलाह दी। हायर सेंटर ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके बाद एंबुलेंस चालक शव गदरपुर थाने ले आया। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने उसके पिता से पूछताछ की और शव पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।