{"_id":"598ca5604f1c1be9158b47b7","slug":"171502389600-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। साइकिल सवार बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बृहस्पतिवार को रुद्र्रपुर मार्ग स्थित ग्राम नंदरामपुर आलू फार्म निवासी जसवंत सिंह (68) पुत्र सोहन सिंह सामान लेने के लिए हाइवे स्थित दुकान में गए थे। वापस लौटते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक जसवंत के भतीजे इकबाल सिंह ने बताया कि मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। आईटीआई थाना प्रभारी जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि वाहन का नंबर प्राप्त हो चुका है। इसी के आधार पर वाहन और चालक की तलाश की जा रही है। ब्यूरो