फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   धोखाधड़ी से बीमा राशि का क्लेम हड़पा, पीएम से की शिकायत

धोखाधड़ी से बीमा राशि का क्लेम हड़पा, पीएम से की शिकायत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से बीमा राशि का क्लेम हड़पा, पीएम से की शिकायत
काशीपुर। बीमाधारक की मौत के बाद एक व्यक्ति ने खुद को उत्तराधिकारी बताकर धोखाधड़ी से बीमा की राशि हड़प ली। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़ित महिला ने प्रधानमंत्री समेत पुलिस, प्रशासन के उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में आरटीसी हेमपुर डिपो निवासी फूलमती पत्नी स्व. शंभू ने कहा कि उनकी सास गंगादेई ने 12 जनवरी 2008 को भारतीय जीवन बीमा निगम से एक पॉलिसी ली थी, जिसका नंबर 241683882 था। यह पॉलिसी पांडेय कॉलोनी निवासी एक महिला बीमा अभिकर्ता ने कराई थी। इस पॉलिसी में उनके पति शंभू उत्तराधिकारी थे। 11 सितंबर 2017 को उनकी सास गंगादेई की मृत्यु हो गई। बाद में उसके पति की भी मौत हो गई। नियमानुसार पॉलिसी के भुगतान की राशि उसे मिलनी चाहिए थी। लेकिन एक व्यक्ति ने बीमा अभिकर्ता के साथ हमसाज होकर धोखाधड़ी से 70 हजार रुपये का क्लेम हड़प लिया।
विज्ञापन


आरटीआई से फूलमती को जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। महिला ने पत्र की प्रतियां डीआईजी (कुमाऊं), एसएसपी, डीएम को भेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed