फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   न्यायालय से जारी वारंट के आधार चश्मा व्यापारी गिरफ्तार

न्यायालय से जारी वारंट के आधार चश्मा व्यापारी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय से जारी वारंट के आधार चश्मा व्यापारी गिरफ्तार
काशीपुर। धोखाधड़ी और गबन के एक मुकदमे में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट पर पुलिस ने एक चश्मा व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में कानून गोयान निवासी ठेकेदार तसलीम सैफी ने आवास-विकास निवासी सर्वेश गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2011 में उसने पत्नी और बहू के 72.25 तोले सोने के जेवर 30 माह के लिए गिरवी रखे थे। गारंटी के तौर पर व्यापारी ने उससे एक ब्लैंक चेक भी लिया था। एक अप्रैल 2013 को उन्होंने मूल रकम 5.40 लाख रुपये व्यापारी को लौटा दी। गिरवी रखे जेवर मांगने पर व्यापारी ने तीन दिन बाद लौटाने का आश्वासन दिया। लेकिन जेवर नहीं लौटाए। आरोप है कि तीन अगस्त 2013 को तसलीम अपनी पत्नी और बहू को लेकर व्यापारी की दुकान पर पहुंचा तो सर्वेश ने रिवाल्वर निकालकर धमकी दी। चार्जशीट लगने के बाद यह मामला अदालत में विचाराधीन है। सुनवाई के दौरान आरोपी कई तारीखों पर कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत से सर्वेश के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो गया। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed