फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   होटल व्यवसायी के बेटे की बर्थडे पार्टी में मारपीट, तोड़फोड़

होटल व्यवसायी के बेटे की बर्थडे पार्टी में मारपीट, तोड़फोड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
होटल व्यवसायी के बेटे की बर्थडे पार्टी में मारपीट, तोड़फोड़
काशीपुर। एक होटल व्यवसायी के पुत्र की बर्थडे पार्टी में खाने पीने के दौरान जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव में कुछ पुलिस कर्मियों को भी हाथ लग गए। पार्टी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उत्पात मचा रहे लोगों को काबू में किया। मामला निपटने के बाद सभी वहां से चले गए।
विज्ञापन


धारचूला (पिथौरागढ़) के एक व्यक्ति ने काशीपुर में एक होटल किराए पर लिया है। इस होटल में दो पुलिस कर्मी किराए पर रहते हैं। इस नाते वहां कई उपनिरीक्षकों और सिपाहियों का आना जाना लगा रहता है। रविवार को होटल के ठेकेदार के पुत्र की बर्थडे पार्टी थी। इस पार्टी में कई दरोगाओं और सिपाहियों को भी आमंत्रित किया था। इसके अलावा होटल व्यवसायी ने कई परिचितों को भी पार्टी में बुलाया था। देर रात एक बजे तक पार्टी चली। इसी दौरान पार्टी में आए मेहमानों ने डीजे की धुन पर डांस किया। इसी समय कुछ मेहमान एक पुलिस कर्मी से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर में पार्टी की मस्ती हुड़दंग में तब्दील हो गई। गुस्साए लोगों ने हाथापाई के साथ वहां तोड़फोड़ भी की। मौके पर मौजूद दरोगाओं व पुलिस कर्मियों ने किसी तरह स्थिति संभाली। इसके बाद पार्टी खत्म कर सभी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में चौकी प्रभारी जगदीश कोहली ने इस तरह की घटना होने से इंकार किया है। वहीं होटल व्यवसायी का कहना है कि पार्टी में अधिकांश पुलिस कर्मी ही थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान कोई बात नहीं हुई। अलबत्ता होटल से निकलने के बाद कुछ लोगों के बीच हाथापाई हुई है। यह होटल लगातार चर्चाओं में है। इस होटल के स्वामी का पुत्र अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत हल्द्वानी जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed