{"_id":"5cf6bc16bdec22076f5126cf","slug":"155967387315-khatima-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"खटीमा में बीस हजार की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खटीमा में बीस हजार की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में लिप्त माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार रात पुलिस ने एक आरोपी को करीब बीस हजार रुपये की 3.22 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे चकरपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नदन्ना नहर पुलिया के पास बाइक सवार की घेराबंदी की। टीम ने बाइक (यूके06एजे2520) सवार यूपी के जिला पीलीभीत, थाना न्यूरिया, सिमरिया गौसू निवासी दलपति के कब्जे से स्मैक बरामद की।
एसआई सिंह ने बताया आरोपी पहले भी अफीम के साथ गिरफ्तार हो चुका है, जो अन्य जगहों से स्मैक लाकर क्षेत्र में बेचता है। पुलिस को इस धंधे में लिप्त तस्करों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। साथ ही नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी है। पुलिस टीम में एसआई के अलावा कांस्टेबल कैलाश मेहरा, उमेश राज, रघुनाथ गोस्वामी, राजेंद्र आदि शामिल रहे।