फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दहेज उत्पीड़न में पति व सास समेत चार नामजद

दहेज उत्पीड़न में पति व सास समेत चार नामजद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में पति व सास समेत चार नामजद

विज्ञापन
काशीपुर में एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में आवास विकास कॉलोनी निवासी ममता ने कहा है कि उसका विवाह चार मई 2018 को पीरूमदारा, रामनगर निवासी सुशील चंद्र पुत्र नंदन राम के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके ससुरालियों का व्यवहार उसके प्रति अच्छा नहीं रहा। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति के एक छात्रा से संबंध है। इस बात का विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता है। आरोप है कि उक्त छात्रा से पीछा छुड़ाने के लिए पति और ससुराली उसके परिजनों से दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसके पति सुशील चंद्र, सास नंदी देवी, ससुर नंदन राम और देवर कैलाश के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले की जांच एसआई संदीप पिलख्वाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed