{"_id":"5cf17880bdec22076100cc43","slug":"1559328942327-kashipur-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"इण्डस टावर की बैटरी बैंक से 27 सेल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इण्डस टावर की बैटरी बैंक से 27 सेल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में चोरों ने कचनालगाजी कालोनी में लगे इंडस टावर की बैटरी बैंक के 27 सेल चोरी कर लिए। इन सेल की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मामले की प्राथमिकी काशीपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।
पंतनगर के जवाहर नगर नगला स्थित आरएसपीजी कंपनी के सुपरवाइजर गुरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी द्वारा प्रतापपुर चौकी क्षेत्र की कचनालगाजी कॉलोनी में इंडस टावर लगाया गया है। 25 मई की रात चोर टावर में लगी एक्साइड कंपनी की बैटरी बैंक में लगे 27 सेल चोरी कर ले गए। टावर से चोरी गए सेल की कीमत ढाई लाख रुपये से अधिक बताई गई है। टावर की देखभाल करने वाले टेक्नीशियन वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 26 मई की सुबह विद्युत आपूर्ति भंग होने से टावर का सिस्टम बाधित हो गया। मौके पर जाकर देखा तो बैटरी के सभी सेल गायब थे। इससे पूर्व 19 मई को भी चोरों ने इसी कंपनी के खरमासा स्थित टावर से 24 सेल चोरी कर लिए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।