फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप

दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप

Sun, 12 Aug 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट का आरोप
गूलरभोज। दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि एक माह पूर्व मारपीट कर गर्भ भी गिरवा दिया।
विज्ञापन

गूलरभोज निवासी एक नवविवाहिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 30 अप्रैल को गदरपुर के आर्यनगर निवासी युवक के साथ उसकी शादी की गई थी। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह के बाद ही पति, सास, ससुर, ननद व चाची ने दहेज कम लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसके पिता लोनिवि में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत है।

शादी में अपना घर तक गिरवी रखकर दान दहेज दिया था। आरोप लगाया कि ससुराल वाले घर का सिलिंडर खत्म होने पर गैस भराने के लिए भी मायके से पैसे मंगाते थे। बीते जून में मारपीट के दौरान उसका गर्भ भी गिराया गया।
विज्ञापन


इसके बाद गणमान्य लोगों ने पंचायत कर मामला रफा दफा किया। आरोप लगाया कि नौ अगस्त को उसके पति ने फिर से उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि पाटल लेकर उसे मारने दौड़े। उसने पड़ोस में छिपकर जान बचाई। पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। गदरपुर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि मामला महिला हैल्पलाइन में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed