{"_id":"5b50d40e4f1c1b3a748b5b48","slug":"151532023822-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद, चार हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल पूर्व चोरी हुई बाइक बरामद, चार हिरासत में
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कुंडेश्वरी पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर चार युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। ग्राम जुड़का निवासी बलवीर ने छह नवंबर 2013 में कुंडेश्वरी चौकी में बाइक चोरी की सूचना दी थी। बुधवार को चोरी की बाइक जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर पुलिस ने एक युवक को पकड़कर बाइक बरामद कर ली।
कुंडेश्वरी पुलिस ने बाइक बरामद कर चौकी में खड़ी कर दी है। बाइक के साथ पकड़े गए युवक ने ग्राम जुड़का के दो भाइयों को घटना में शामिल बताया। जिस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
ग्राम प्रधान होशियार सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने कुंडेश्वरी चौकी पहुंचकर हिरासत में लिए गए दोनों भाइयों को रंजिशन फंसाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने एस्कोर्ट फार्म के दो और युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।