फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   कोचिंग सेंटर आए छात्र को तमंचे की बट मारकर किया घायल

कोचिंग सेंटर आए छात्र को तमंचे की बट मारकर किया घायल

Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग सेंटर आए छात्र को तमंचे की बट मारकर किया घायल
काशीपुर। कोचिंग सेंटर आए एक छात्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया। ग्राम रोशनपुर, बहेड़ी थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद निवासी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए आवास-विकास स्थित एक कोचिंग सेंटर में आया था। इस दौरान एक युवक उसे बाहर बुलाकर ले गया।
विज्ञापन



आरोप है कि वहां खड़े पांच-छह अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर तमंचे की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर अन्य छात्र कोचिंग सेंटर से बाहर आ गए। उन्हें देख हमलावर मौके से फरार हो गए। टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों का पहले से विवाद चला आ रहा है। दूसरे पक्ष ने मुरादाबाद के भगतपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed