फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पेंड्रोल क्लिप निकालने के मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से की पूछताछ

पेंड्रोल क्लिप निकालने के मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से की पूछताछ

Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पेंड्रोल क्लिप निकालने के मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन
काशीपुर में रेलवे ट्रैक से पेंड्रोल क्लिप निकालने के मामले में अब तक रेलवे पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन घटना को अंजाम देने वाले पकड़ से बाहर हैं।

सात अप्रैल की देर रात भोजपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक से पेंडोल क्लिप निकालने के मामले में आरपीएफ समेत सिविल पुलिस जांच में जुटी है। आरपीएफ विवेचनाधिकारी चंद्रसेन ने उत्तराखंड से सटे ग्राम सेहल, चतरपुर, पूरनपुर, लालूवाला, महमूदपुर, टिगरी, वाजिदपुर, नेकरपुर, गोकुलपुर, श्यामपुर, बिजना में करीब दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की। लेकिन घटना को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों का सुराग लगाने में रेलवे और पुलिस के हाथ खाली हैं। इस घटना के कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि पटरी के पास में आधा दर्जन से अधिक खानाबदोश व्यक्ति झुग्गी डालकर करीब पांच दिन से रह रहे थे। उनके चार पांच किशोरों को बालपन में क्लिप निकालते देखा था। इस घटना को अंजाम देने के बाद वह अपना सामान लेकर भाग निकले। भोजपुर थानाध्यक्ष केशव प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभी तक बीस से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed