{"_id":"5aa03dca4f1c1b28428b90f3","slug":"151520451018-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चोर गिरफ्तार, गोदाम से चुराये 14 एंगिल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो चोर गिरफ्तार, गोदाम से चुराये 14 एंगिल बरामद
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। पुलिस ने हेमपुर स्थित राष्ट्रीय बीज निगम के गोदाम से लोहे के एंगिल चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर वहां से चुराए गए चौदह एंगिल बरामद कर लिए हैं।
हेमपुर स्थित राष्ट्रीय बीज निगम के पुराने गोदाम में लोहे के एंगिल आदि पड़े थे। पांच मार्च की रात कुछ अज्ञात चोर वहां से लोहे के नौ-दस फुट लंबे एंगिल चोरी कर लिए थे। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल वर्मा ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बुधवार की शाम मुखबिर की सूचना पर हल्का नंबर एक चौकी प्रभारी सतेंद्र बुटौला ने टीम के साथ मालधन रोड से दुर्गापुर किलावली निवासी अमरजीत सिंह और ग्राम मालधन निवासी गुरमेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनकी निशानदेही पर गोदाम से चुराए 14 एंगिल बरामद किए हैं। पुलिस ने गुरमेज के कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया है। टीम में कांस्टेबिल प्रदीप, भूपेंद्र, राजेंद्र गिरी थे।