{"_id":"5a60ee8c4f1c1b92268b52db","slug":"131516301964-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के खाते से दो लाख निकलने के मामले में बैंक ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के खाते से दो लाख निकलने के मामले में बैंक ने शुरू की जांच
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। महिला संविदा कर्मी के खाते से करीब दो लाख रुपये की रकम दूसरे एटीएम कार्ड से निकलने के मामले में बैंक प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में बैंक स्तर पर गड़बड़ी होने की बात सामने आई है। बैंक की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि उक्त रकम वापी (गुजरात) के यूनियन बैंक, पीएनबी के एटीएम से निकाली गई है। बैंक अधिकारी दोनों एटीएम से सीसीटीवी फुटेज लेने के प्रयास में जुटे हैं।
आरटीएस डिपो हेमपुर गोशाला निवासी सावित्री पत्नी रामकिशोर ने स्टेडियम रोड स्थित पीएनबी शाखा में खाता खुलवाया था। बैंक की ओर से उसके खाते पर फरवरी 2015 में एटीएम कार्ड जारी किया गया। वितरण के दौरान हुई चूक के चलते सावित्री को यह एटीएम कार्ड नहीं मिल सका। बाद में बैंक ने इस खाते पर दूसरा एटीएम कार्ड जारी कर दिया।
यह कार्ड सावित्री के पास है। उसने कभी इस कार्ड का प्रयोग नहीं किया। बावजूद इसके उसके खाते से कई बार में करीब दो लाख रुपये से अधिक की राशि निकल गई। इस मामले में सावित्री ने 10 जनवरी को कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उपनिरीक्षक मंजू पवार ने मामले की जांच की। उपनिरीक्षक मंजू ने बताया कि सावित्री ने कभी एटीएम कार्ड प्रयोग नहीं किया है।
विज्ञापन
उसके खाते से रकम अन्य एटीएम कार्ड से निकाली गई है। बृहस्पतिवार को खाताधारक पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा को लेकर पीएनबी के सर्किल ऑफिसर अनिल सचदेवा से मिली। उन्होंने बताया कि इस मामले में बैंक के मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त खाते से राशि वापी (गुजरात) स्थित यूनियन बैंक, पीएनबी के एटीएम से निकाली गई है। सचदेवा ने बताया कि बैंक के मुख्यालय को इस बाबत सूचना भेज दी गई है। इस मामले में जांच की जा रही है।
वापी (गुजरात) की यूनियन बैंक, पीएनबी के एटीएम से रकम निकाली गई है। इन मशीनों से सीसीटीवी फुटेज लेने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने पर आरोपियों के खिलाफ बैंक प्रबंधन की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उक्त खाते से निकली रकम की वापसी कराई जाएगी।
- अनिल सचदेवा, क्षेत्रीय प्रबंधक, पीएनबी।