{"_id":"5cb380ebbdec22764d270379","slug":"121555267819-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगे सवा लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगे सवा लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसपुर में तीन ग्रामीण युवकों को विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने एक लाख पैंतीस हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित युवकों ने एजेंट के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
ग्राम मेघावाला निवासी अजीम, मकबूल, शाहनबाज ने दी तहरीर में कहा कि छह माह पहले उन्हें दिल्ली पासपोर्ट कार्यालय पर मेरठ निवासी एक एजेंट मिला था। वह कुवैत जाना चाहते थे। एजेंट ने उनसे कहा कि वह उन्हें कुवैत का वीजा दिला देगा। इसके लिए तीनों को डेढ़ लाख रुपये देने होंगे। सौदा तय होने पर एजेंट उनके गांव में आया और उन्होंने कोतवाली रोड स्थित बैंक शाखा से एक लाख पैंतीस हजार रुपये निकालकर दे दिए। बाकी रुपये वीजा मिलने पर तय हुए थे। पांच माह बाद भी वीजा नहीं आया। तो उन्होंने एजेंट से पैसे लौटाने को कहा। आरोप है कि उसने पैसे लौटाने से मना कर जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई जीएस अधिकारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।