फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर उड़ाए 40 हजार हजार रुपये

एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर उड़ाए 40 हजार हजार रुपये

Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर उड़ाए 40 हजार हजार रुपये
एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर उड़ाए 40 हजार रुपये
विज्ञापन

काशीपुर। बैंक खाता एक्सपायर होने का झांसा देकर अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला के एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ लिया और उसके खाते से करीब 40 हजार रुपये की रकम उड़ा ली। महिला की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
पुलिस को दी तहरीर में कुंडेश्वरी चौक निवासी सरिता कंसल ने कहा है कि एसबीआई शाखा में उसका खाता है। सोमवार सुबह 7:55 पर उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोनकर्ता ने उसे खाता के कालातीत होने की जानकारी देते हुए खाते की जानकारी मांगी। इस दौरान फोनकर्ता ने उससे एटीएम कार्ड का पिन भी पूछ लिया। इसके बाद उसके खाते से क्रमश: 20000 और 19998 रुपये की नगदी निकाल ली। उसने बैंक के शाखा कार्यालय पहुंचकर खाते से रकम की निकासी पर रोक लगवाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

------------------
कोई फोन पर बैंक संबंधी जानकारी मांगे तो बरतें सावधानी
- बैंक अधिकारी अगर फोन करके आपकी अकाउंट डीटेल मांगता है तो कभी न दें, क्योंकि बैंक कंज्यूमर्स से डाटा नहीं मांगता।
- किसी भी अंजान व्यक्ति को एटीएम का कार्ड नंबर और पासवर्ड न बताएं।
- एटीएम का पासवर्ड हर दो माह में जरूर बदलें।
- एटीएम प्रयोग करते वक्त इस बात का ध्यान दें कि की-बोर्ड ठीक है, या उस पर कुछ लगा तो नहीं है।
- अगर आपका मैग्नेटिक कार्ड है, तो इसे बदलकर नया कार्ड बैंक से जारी कराएं।
- अगर आपके खाते से बैलेंस निकाला गया है, तो टोल फ्री नंबर पर फोन कर कार्ड ब्लॉक करवा दें।
-----
बिना अनुमति बैंक खातों से काटी जा रही बीमा राशि
बाजपुर। भारतीय किसान यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह रंधावा ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों की बिना अनुमति बैंक खातों से धनराशि काटी जा रही है। क्षेत्र के कई किसानों से समिति और बैंक दोनों से बीमा धनराशि काटी गई है। जो न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना की धनराशि किसान की बिना अनुमति ने नहीं काटी जाए। इस समस्या को किसानों डीएम को अवगत कराया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed