फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   चोरी के दो आरोपियों को तीन वर्ष की कैद

चोरी के दो आरोपियों को तीन वर्ष की कैद

Sat, 01 Jul 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
चोरी के दो आरोपियों को तीन वर्ष की कैद
बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरपी सिंह के घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को सिविल जज प्रवर खंड, न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह ने तीन-तीन वर्ष के कठोर कारावास और चार-चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

सहायक अभियोजन अधिकारी परवेज आलम के मुताबिक 19 जनवरी 2016 की सुबह गदरपुर निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आरपी सिंह अपने घर पर ताला लगाकर कोर्ट गए थे। उनकी पत्नी और पुत्री विवाह समारोह में गई थी। दोपहर बाद जब वे घर पहुंचे तो, घर के दरवाजे, अलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे, उनमें रखे करीब एक लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, टॉप्स, चूड़ियां, चांदी की पाजेब और बैंकों के एटीएम आदि गायब थे।
विज्ञापन

उसके बाद आरपी सिंह ने गदरपुर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच अप्रैल को कुंडा थाना पुलिस ने मोहल्ला अल्लीखान थाना काशीपुर निवासी नाहिद खां और मोहल्ला गड्ढा कॉलोनी थाना काशीपुर निवासी इरफान को गिरफ्तार किया तो, उनके पास से बैंकों के एटीएम बरामद हुए और बाद में उनकी निशानदेही पर उनके घरों से चुराया गया माल बरामद हुआ। जिस पर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ सिविल जज प्रवर खंड /न्यायिक मजिस्ट्रेट लक्ष्मण सिंह की अदालत में मुकदमा चला। मामले में सरकारी वकील परवेज आलम ने गवाह पेशकर चोरी का आरोप सिद्ध कर दिया। दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को 3-3 वर्ष के कठोर कारावास और चार-चार हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed