{"_id":"5ba3ea26867a557eae2deb2f","slug":"11537468966-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदे के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंदे के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, कई घायल
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर में ताजिये बनाने के लिए चंदे के विवाद को लेकर ग्राम बैलजूड़ी में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि चंदा देने से इनकार करने पर ताजियेदारी में लगे लोगों ने धारदार हथियारों से हमलाकर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया और महिलाओं के साथ बदसलूकी की। ग्राम बैलजूड़ी निवासी छोटी ने कुंडा थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पति हारून काम के सिलसिले में सऊदी गया हुआ है। घर पर उसका मुंहबोला भांजा रफीक रहता है। बुधवार की रात करीब नौ बजे ताजियेदारी की तैयारियों में जुटे गांव के कुछ युवक उसके घर चंदा मांगने आए। आरोप है कि चंदा देने से इंकार करने पर इन युवकों ने रफीक के साथ मारपीट की। बाद में इन युवकों ने फोन कर अपने साथियों को भी वहां बुला लिया। चंदा मांगने वाले युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को भी चोटें आई हैं।