{"_id":"5a70c3714f1c1ba32a8b4b70","slug":"11517339505-udham-singh-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईटी ने दर्ज किए छह काश्तकारों के बयान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसआईटी ने दर्ज किए छह काश्तकारों के बयान
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच-74 भूमि घोटाला मामले में एसआईटी ने गदरपुर तहसील के छह काश्तकारों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। वहीं, बाजपुर तहसील की एफएसएल रिपोर्ट लेने के लिए एक टीम देहरादून रवाना हो गई है। उक्त रिपोर्ट में 62 लोगों के हस्ताक्षरों के नमूने की जांच होनी है। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर कुछ कर्मचारी और काश्तकारों की गर्दन फंस सकती है।
इधर, एसआईटी की ओर से जांच के बाद जेल भेजे गए स्टांप वेंडर जीशान और फाजलपुर महरौला की जमीन में बिल्डर एवं साझीदार द्वारा की गई धोखाधड़ी की जांच के लिए भी नामित जांच अधिकारी ने कुंडा क्षेत्र के कुछ काश्तकारों के दस्तावेज जांचे हैं।
सूत्रों के अनुसार जमीन के कमीशन को लेकर की गई इस मनी लांड्रिंग में कुछ और लोगों के नाम भी सामने आने के साथ ही कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी मिले हैं। इनके आधार पर एसआईटी दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है। बता दें कि चार्ज शीट दाखिल करने के लिए एसआईटी के पास पांच फरवरी तक का ही समय बचा है।