फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   पंचायत में स्मैक का विरोध करने पर एक युवक चाकू घोंपा

पंचायत में स्मैक का विरोध करने पर एक युवक चाकू घोंपा

Wed, 28 Jun 2017 01:31 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
पंचायत में स्मैक का विरोध करने पर एक युवक चाकू घोंपा
पंचायत में स्मैक का विरोध करने पर एक युवक चाकू घोंपा
विज्ञापन

काशीपुर। स्मैक बेचने वाले ने भरी पंचायत में एक युवक को चाकू से गोदकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने विरोध में कोतवाली में जमकर हंगामा कर प्रदर्शन किया।
ग्राम फसियापुरा में लंबे समय से एक परिवार के पिता-पुत्र युवाओं को स्मैक बेचते हैं। नशेड़ी युवकों की संख्या बढ़ने लगी तब ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत की। पंचायत में दोनों को स्मैक नहीं बेचने को कहा गया, लेकिन पिता-पुत्रों ने यह कहकर ग्रामीणों का विरोध किया कि जब पुलिस कुछ नहीं कहती तो तुम कौन होते हो। इसी बात पर बात बढ़ गई। पिता-पुत्रों ने विरोध करने वाले अबरार पुत्र जमील अहमद को चाकू से गोद कर घायल कर दिया। इससे पंचायत में हंगामा शुरू हो गया। मौका देख आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायल अबरार का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली में आए ग्रामीणों ने कोतवाली में जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। इधर, पुलिस ने घायल पक्ष की तहरीर रिसीव कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि ग्राम फसियापुरा में स्मैक बिकने की लंबे से पुलिस को शिकायतें मिल रही हैं। इसके बावजूद पुलिस ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जबकि कई लोग अब तक स्मैक बेचने में गिरफ्तार भी हो चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार पुलिस से स्मैक बेचने की शिकायत की जा चुकी है लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती है। वहां सुरेश शर्मा, अतरप्रीत सिंह, रघुवीर सिंह, जसमीत, मुकेश, जमील अहमद, रफीक आदि थे।
विरोध में देर रात ग्रामीणों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed